फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं नहीं बने शौचालय तो कहीं नहीं मिली राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
कहीं नहीं बने शौचालय तो कहीं नहीं मिली राशि
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिला खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ) होने के बाद भी शौचालय निर्माण में प्रधानों औैा सचिवों के खेल लगातार सामने आ रहे हैं। कहीं अभी शौचालय नहीं बने तो कहीं अभी तक राशि नहीं मिली। वहीं, विभाग सच्चाई को छुपा रहा है।
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत जिले की 951 ग्राम पंचायतों के अधीन 1176 राजस्व गांवों में तीन लाख से अधिक शौचालय बने। जिला प्रशासन की ओर से जिला 15 अक्टूबर 2018 को ओडीएफ घोषित कर दिया गया। इसके बाद 9052 शौचालय और बनवाने का निर्णय लिया गया। इन शौचालयों का निर्माण कार्य जारी है। इससे अभी तक लोटा परेड जारी है। साथ ही शौचालय निर्माण का काम अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। अपात्रों के शौचालय बनवाने के मामले भी उजागर हुए। कहीं राशि नहीं मिली तो कहीं अभी तक शौचालय बना ही नहीं है।
विज्ञापन

विभागीय अफसरों द्वारा जिले को ओडीएफ करने के किए गए दावों की भी पोल खुल चुकी है। इसका जीता जागता उदाहरण लगातार मिल रही शिकायत और अब तक ग्राम प्रधानों और सचिवों पर हुई कार्रवाई है। विभाग शिकायत मिलने पर उसकी जांच के बाद प्रधान और सचिवों से शौचालय निर्माण में अनियमितता बरतने पर राशि की रिकवरी के आदेश जारी कर इतिश्री कर रहा है। मगर, अभी तक शौचालय न बनाने की शिकायत मिलने का सिलसिला जारी है।
15 ग्राम पंचायतों की चल रही जांच
शौचालय निर्माण में बरती र्गइं अनियमितताएं और गड़बड़झाला करने की शिकायत मिलने पर अब तक कई प्रधान और सचिवों से रिकवरी के आदेश जारी कर दिए गए हैं। जबकि अभी भी 15 ग्राम पंचायतों की जांच चल रही है। अफसराें का दावा है कि इन शिकायतों की जांच रिपोर्ट मिलने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कोट्
जिले में जल्द ही शत प्रतिशत शौचालयों का निर्माण पूरा हो जाएगा। अभी क्षेत्र जनपद स्तर पर ही ओडीएफ हुआ है। इसके बाद मंडल स्तर पर भी ओडीएफ होना है। साथ ही शौचालय निर्माण से संबंधित जो भी शिकायत मिल रहीं हैं, उनकी जांच करवाकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिन शिकायतों की जांच चल रही है। उनकी रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। - अमरजीत सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी, बुलंदशहर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें