फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री से मिला पॉटरी उद्यमियों का प्रतिनिधि मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री से मिला पॉटरी उद्यमियों का प्रतिनिधि मंडल
विज्ञापन

खुर्जा। पॉटरी उद्यमियों का एक प्रतिनिधि मंडल प्रदेश की राजधानी लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री से मिला। मुख्यमंत्री से मिलकर उद्यमियों ने गैस पर वैट समेत अन्य समस्याओं को लेकर चर्चा की। इसे गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव को समाधान कराने के निर्देश दिए। साथ ही पॉटरी उद्योग को आगे बढ़ने में सहयोग का भरोसा देते हुए खुर्जा आने का वादा भी किया।
विज्ञापन

सोमवार को पॉटरी उद्यमियों का एक प्रतिनिधि मंडल लखनऊ पहुंचा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से रात में हुई मुलाकात के दौरान पॉटरी उद्यमियों ने बताया कि पॉटरी निर्माण के लिए उद्योगों को मिलने वाली पाइप लाइन नेचुरल गैस सीधे गैस अथॉरिटी से न मिलकर अडानी गैस लिमिटेड से मिल रही है। इसके कारण उद्यमियों को वैट के रूप में 26 प्रतिशत टैक्स देना पड़ रहा है, जबकि सिकंदराबाद के उद्योगों के लिए सिर्फ पांच प्रतिशत वैट है। ऐसे में उद्यमियों ने वैट को घटाकर पांच प्रतिशत करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि खुर्जा में पॉटरी उत्पादों पर जीएसटी की दर 12 प्रतिशत है, जबकि अन्य सस्ते उत्पादों पर जीएसटी की दर पांच प्रतिशत है उसी तरह खुर्जा में भी सस्ते क्राकरी पर जीएसटी की दर पांच प्रतिशत करने की मांग की गई। केपीएमए के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को बुलाकर त्वरित आदेश दिए। प्रतिनिधि मंडल में केपीएमए के अध्यक्ष संजय गुप्ता, संरक्षक रवि राणा, सचिव राजेश अरोरा, पियुष शर्मा, सत्यप्रकाश दादू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें