फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा को लेकर हर स्तर पर पुलिस की चूक आई आमने

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षा को लेकर हर स्तर पर नजर आई पुलिस की चूक
विज्ञापन

- ब्लॉक तक कैसे असलाह लेकर पहुंचे लोग
- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पहले क्यों नहीं किए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
सिकंदराबाद। ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के परिणाम के बाद पथराव, फायरिंग के मामले में पुलिस की घोर लापरवाही सामने आई है। प्रतिष्ठा का सवाल बनी सिकंदराबाद ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी के चुनाव को लेकर पुलिस संजीदा नहीं दिखी। सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए, पुलिस की हर स्तर पर चूक नजर आई।
विज्ञापन

सिकंदराबाद ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी एक ही गांव के दो परिवारों के बीच प्रतिष्ठा का सवाल बनी हुई है। करीब दो वर्ष पूर्व सपा सरकार में ब्लॉक प्रमुख के लिए हुए चुनाव में औद्योगिक क्षेत्र के गांव शेरपुर निवासी मनीष भाटी, पुष्पेंद्र भाटी मैदान में थे। कांटे के मुकाबले में मनीष भाटी चुनाव हार गए थे। अब प्रमुख के खिलाफ बीडीसी सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव का बिगुल फूंका तो मनीष के चुनाव लड़ने की चर्चा तेज हो गई। दोनों प्रतिद्वंदी एक बार से फिर आमने सामने आ गए। दोनों के आमने सामने आने के बाद से चुनाव में फिर से कड़ा मुकाबला होने की चर्चा होने लगी। कड़े मुकाबले की चर्चाओं के बीच भी पुलिस ने सुरक्षा के खास इंतजाम नहीं किए। मतदान का परिणाम आने के बाद ब्लॉक के बाहर पुलिस की मौजूदगी में फायरिंग की गई। पुलिस चेकिंग के बावजूद भी लोग मतदान स्थल के बाहर तक हथियार लेकर कैसे पहुंच गए। मतदान स्थल के बाहर फायरिंग, समर्थकों के बीच तीखी नोक झोंक के बाद भी पुलिस ने प्रमुख एवं विपक्षियों के कार्यालयों, आवास पर सुरक्षा के इंतजाम क्यों नहीं किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें