एमए अंग्रेजी द्वितीय सेमेस्टर की आंतरिक परीक्षा दो मई से
बुलंदशहर। डीएवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एमए अंग्रेजी द्वितीय सेमेस्टर के समस्त संस्थागत छात्र-छात्राओं की द्वितीय आंतरिक परीक्षा दो मई से शुरू होगी। परीक्षा पांच मई तक जारी रहेगी। प्राचार्य प्रो. विकास शर्मा ने बताया कि यह द्वितीय आंतरिक परीक्षा सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी और 12 बजे तक जारी रहेगी। उन्होंने परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों से आह्वान किया है कि वह यूनिफार्म पहन कर आएं। साथ ही बिना परिचय पत्र के महाविद्यालय में किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षार्थी अपने साथ बैग, मोबाइल और पर्स आदि सामान न लेकर आएं। ब्यूरो