अनूपशहर। विकास खंड अनूपशहर में आयुष्मान भारत योजना के तहत शुक्रवार को गोल्डन कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसकी अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख अतुल कुमार ने की। संचालन खंड विकास अधिकारी मोकम सिंह ने किया। कार्यक्रम में 88 लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड वितरित किए गए। इस दौरान सहायक विकास अधिकारी इरफान हुसैन, सहायक विकास अधिकारी हरिवंश सिंह, दिनेश शिवा, मनोज प्रधान, ईदू प्रधान, लोकेश कुमार, जयपाल सिंह और मोहर सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद