फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पार्ट टाइम जॉब का झांसा दे ठगे 8.52 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर के आवास विकास प्रथम काॅलोनी निवासी अजय कुमार गुप्ता को पार्ट टाइम जॉब का ऑफर देकर ठगों ने 8.52 लाख रुपये की ठगी कर ली। मामले में पीड़ित पक्ष ने साइबर ठगों के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। साइबर थाना की टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नगर के आवास-विकास प्रथम क्षेत्र निवासी अजय कुमार गुप्ता ने थाना साइबर क्राइम में तहरीर देकर बताया कि उनके मोबाइल नंबर पर फेसबुक एप के माध्यम से ईमेल से एक विज्ञापन मैसेज आया।
इस पर पार्ट टाइम जॉब करने का ऑफर था। इसके बाद पीड़ित के पास टेलीग्राम अकाउंट पर विजया सीएफओ और सुपर ग्रुप का लिंक आया। उन्हें दोनों लिंक पर विज्ञापन देखकर उसके स्क्रीन शॉट भेजने के लिए कहा गया। पीड़ित ने बताया कि एक-दो बार उनके अकाउंट में कुछ पेमेंट भी आरोपी पक्ष की ओर सो भेजा गया। पीड़ित ने बताया कि आरोपी ठगों ने उनसे कई बार में कुल 8.52 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि साइबर टीम की मदद से मामले में जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें