फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे 84,044 छात्र-छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 84,044 परीक्षार्थी शामिल होंगे। शिक्षण सत्र 2025 में 87,493 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। अब परीक्षा केंद्र बनाने के साथ अन्य तैयारियां शुरू हो गई हैं। बोर्ड परीक्षा फरवरी 2026 में प्रस्तावित है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में इस बार 45,627 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। इनमें 21,016 छात्रा और 24,611 छात्र शामिल हैं। इसी तरह इंटरमीडिएट की परीक्षा में 38,417 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें 20,640 छात्र और 17,777 छात्रा शामिल हैं। इस तरह से हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में इस बार 84,044 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता बढ़ाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) संचालित स्मार्ट और सुरक्षित निगरानी की व्यवस्था की जा रही है। अत्याधुनिक एआई और उन्नत तकनीकों का उपयोग करके स्ट्रांग रूम की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी। सभी स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिए एआई आधारित सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान बिजली कटौती का बहाना बनाकर केंद्र पर प्रश्नपत्र से छेड़छाड़ रोकने के लिए बोर्ड के अधिकारी अभी से पुख्ता इंतजाम कर रहे हैं। स्ट्रांग रूम के लिए जारी निर्देशों के उल्लंघन पर अलर्ट जारी होगा ताकि बोर्ड के प्रश्न पत्र लीक होने से रोका जा सके। जनपद में कमांड सेंटर बनाए जाएंगे। जहां से पूरे जिले के केंद्रों की निगरानी होगी। अब बोर्ड से आगामी मिलने वाले निर्देशों का पालन करते हुए बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को पूरा किया जाएगा। पिछले साल जिले में 110 परीक्षा केंद्र बने थे। इस बार छात्र-छात्राओं की संख्या कम होने के कारण केंद्रों की संख्या घट सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें