खुर्जा-मेरठ ट्रैक पर ट्रेन से कटकर युवक की मौत
खुर्जा। ईदगाह रोड स्थित खुर्जा-मेरठ ट्रैक पर ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए। मंगलवार देर शाम मोहल्ला तरीनान निवासी शहनवाज (30) किसी काम से जा रहा था। ईदगाह रोड पर खुर्जा-मेरठ ट्रैक को पार करते समय वह किसी ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में मौके पर ही शहनबाज की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने देखा तो मौके की तरफ दौड़ पड़े। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। युवक की शिनाख्त के बाद मृतक शहनवाज के परिजनों को घटना की सूचना दी गई। ब्यूरो