फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम ने फिर बदला रंग, अब बढ़ेगा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम ने फिर बदला रंग, बढ़ा तापमान
विज्ञापन

- पिछले कई दिन से कोहरा और ठंड का असर हुआ कम
- बार-बार बदल रही मौसम की रंगत को लेकर वैज्ञानिक असमंजस में
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। मौसम ने एक बार फिर रंगत बदली है। पिछले कई दिन से कोहरा और ठंड का असर मंगलवार को कम हो गया। इस दौरान दिन में तेज धूप खिलने के चलते चलते अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। वहीं, दूसरी ओर बार-बार बदल रही मौसम की रंगत को लेकर वैज्ञानिक असमंजस में हैं।
विज्ञापन

इस बार मौसम के बदलाव को लेकर वैज्ञानिक भी असमंजस में हैं। मौसम के आंकड़ों का गणित भी बार-बार बदल रहा है। पिछले कई से कोहरा और कड़ाके की ठंड का असर रहा। सोमवार को भी सुबह कोहरा और फिर धूप ने अपना रंग दिखाया। ऐसा लग रहा था कि इस तरह का मौसम आगे भी बना रहेगा, लेकिन मंगलवार की सुबह से मौसम साफ हो गया और चटख धूप के साथ तापमान में बढ़ोतरी हो गई। इस दौरान अधिकतम तापमान बढ़कर 28 सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान में भी वृद्घि हुई। न्यूनतम तापमान भी 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को भी अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना बन रही है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डा. विवेकराज का कहना है कि बार-बार बदल रही मौसम की रंगत को लेकर असमंजस की स्थिति बरकरार है। अब मौसम में ठंड कम होने की संभावना बन रही है। ऐसा हुआ तो ठंड का असर कम होना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें