फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत में मांगों को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत में मांगों को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार
विज्ञापन

खुर्जा जंक्शन। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के बैनर तले हुई कार्यकर्ताओं की पंचायत में विभिन्न समस्याओं को लेकर हुंकार भरी। आलू का समर्थन मूल्य, बढ़ विद्युत दर वापस लेने समेत कई मांगों को लेकर कार्यकर्ता 18 जनवरी को बुलंदशहर डीएम कार्यालय जाएंगे। जहां प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपेंगे।
विज्ञापन

बुधवार को जंक्शन स्थित कार्यालय पर हुई पंचायत की अध्यक्षता बाबा देवदत्त सिंह ने तथा संचालन राजेंद्र सिंह ने किया। पंचायत में गन्ने की पर्चियां समय से न मिलने, माता पदमावती फिल्म सिनेमा हालों में न चलने देने आदि मांगें रखी गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बढ़े हुए बिजली के दरें अभी तक शासन ने वापस नहीं लिए। किसानों को आलू का समर्थन मूल्य न मिलने जैसी कई मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को डीएम कार्यालय बुलंदशहर पहुंचने का निर्णय लिया गया। जहां पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया जाएगा। समस्या का समाधान न होने पर कार्यकर्ताओं ने आंदोलन की चेतावनी दी है। पंचायत में मेरठ मंडल सचिव विष्णु प्रधान, मेरठ मंडल उपाध्यक्ष डंबर सिंह, बुलंदशहर नगर अध्यक्ष सतीश, मांगेराम, रविंदर सिंह, दलवीर सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह आदि शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें