दो चिकित्सा अधिकारियों के वेतन रोकने के निर्देश
बुलंदशहर। डीएम और सीएमओ के कड़े निर्देश देने के बाद भी मिशन इंद्रधनुष अभियान में लापरवाही बरती जा रही है। डीएम ने सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान की समीक्षा कर लापरवाही बरतने पर दो चिकित्सा अधिकारियों के वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। साथ ही टीकाकरण में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं। सघन मिशन इंद्रधनुष के अंतिम चरण को सफल बनाने के लिए डीएम प्रतिदिन अभियान की समीक्षा कर रही हैं। इसके बाद भी विभागीय अधिकारियों द्वारा लगातार लापरवाही बरती जा रही हैं। प्रभारी डीएम जसजीत कौर ने अभियान के दौरान निरीक्षण में शिथिलता पाए जाने पर दो चिकित्सा अधिकारियों के वेतन रोकने के निर्देश दिए है। टीकाकरण में लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी जारी की है।