फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका ने 10 पशुपालकों के सबमर्सिबल किए सील

विज्ञापन
विज्ञापन
पालिका ने सील किए 10 पशुपालकों के सबमर्सिबल
विज्ञापन

- 31 पशुपालकों को जारी किया था नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
सिकंदराबाद।
नोटिस के बाद भी नालियों में गोबर बहाने से बाज नहीं आने पर एसडीएम के आदेश पर पालिका ने कार्रवाई करते हुए 10 पशुपालकों के सबमर्सिबल सील कर दिए व 6 को दी चेतावनी।
विज्ञापन

पशुपालकों के नालियों में गोबर बहाकर गंदगी फैलाने की शिकायत पर पालिका ने नगर के 31 पशुपालकों को नोटिस जारी किया था। नोटिस जारी करने के बाद भी सबमर्सिबल के जरिए नालियों में पशुओं का गोबर बहाने से बाज नहीं आने पर गुरुवार को एसडीएम के आदेश पर पालिका टीम ने पुलिस टीम के साथ मिलकर पशुपालकों पर कार्रवाई की। लिपिक इरफान त्यागी ने बताया कि नगर के कास्थयवाड़ा, छासियावाड़ा आदि मोहल्लों में नालियों में गोबर बहाने पर 10 पशुपालकों के सबमर्सिबल को सीज कर दिया। वही छह पशुपालकों को चेतावनी दी गई। कार्रवाई के दौरान पालिका, पुलिस टीम को पशुपालकों के विरोध का सामना भी करना पड़ा। कार्रवाई के दौरान एओ चंद्रभूषण, सफाई निरीक्षक राजीव मिश्रा, लिपिक इरफान मलिक व पुलिस कर्मी मौजूद रहे। ईओ सतेंद्र तिवारी ने बताया कि नालियों में गोबर बहाने वाले पशुपालकों के खिलाफ पालिका का अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें