फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों पर हमला कर छेड़छाड़ के आरोपी को छुड़ाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों पर हमला कर छेड़छाड़ के आरोपी को छुड़ाया
विज्ञापन

- महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की सूचना पर पहुंची थी पुलिस
-पुलिस ने तीन नामजद एक दर्जन अज्ञात को किया नामजद
सिकंदराबाद। महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की सूचना पर पहुंची पुलिस पर हमला कर हमलावरों ने हिरासत में लिए गए एक आरोपी को छुड़ा लिया। पुलिस ने तीन नामजद समेत एक दर्जन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कांस्टेबल कपिल ने बताया कि वह हाईवे पेट्रोल पंप पर तैनात है। उन्हें डायल 100 से सूचना मिली की कुछ लोग बिलसूरी चौकी के पास महिलाओं के साथ छेड़छाड़ कर रहे है। वह एचसीपी कृपाल सिंह व अन्य साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके से बिलसूरी निवासी आरोपी भोला उर्फ राजकुमार पुत्र सतपाल, गौरव पुत्र वीरपाल, नगला पाठक जनपद औरय्या निवासी आशीष पुत्र प्रदीप को हिरासत में ले लिया। बताया कि करीब एक दर्जन हमलावरों ने उन पर अचानक हमला बोल दिया और आरोपी गौरव को छुड़ा लिया। कपिल ने बताया कि हमलावरों ने उस पर लाठी डंडों से वार किया। बचाव में एचसीपी कृपाल सिंह के साथ भी धक्का मुक्की की। कोतवाल संजय पांचाल ने बताया कि भोला, आशीष गौरव समेत एक दर्जन अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस दबिश दे रही है। वहीं पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पीड़ित महिला की तहरीर पर छेड़छाड़ की भी रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें