फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अध्यक्ष के लिए 80, सभासद के लिए 459 ने खरीदे नामांकन पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन भी जिले में केवल जहांगीराबाद नगर पालिका में दो, डिबाई और नरौरा में एक-एक सभासद पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इस दौरान अन्य किसी भी निकाय में अध्यक्ष और सभासद पद के लिए नामांकन नहीं हुआ। बुधवार को सपा के जिलाध्यक्ष की ओर से जिला कार्यालय पर प्रेसवार्ता करते हुए निकायों के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

जिले की 17 निकायों के लिए 11 मई को मतदान होना है। इसके लिए सातों तहसील में नामांकन प्रक्रिया चल रही है। मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन भी केवल दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने सभासद पद के लिए अपना नामांकन पत्र भरा। इस दौरान सभी निकायों में अध्यक्ष पद के लिए 80 और सभासद पद के लिए 459 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे। अभी तक दो दिनों में 165 अध्यक्ष और 1029 सभासद पद के लिए नामांकन पत्र बिके हैं। जहांगीराबाद नगर पालिका में दो और डिबाई व नरौरा नगर पंचायत में एक-एक प्रत्याशी ने निर्दलीय के तौर पर अपना नामांकन पत्र भरा। बुधवार को पूरे दिन चर्चा रही कि सपा ने औरंगाबाद नगर पंचायत से निवर्तमान अध्यक्ष की पत्नी को प्रत्याशी घोषित किया है।
भाजपा-बसपा -सपा के प्रत्याशियों का इंतजार
भाजपा और बसपा के साथ सभी मुख्य दलों की ओर अभी तक प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि बुलंदशहर नगर पालिका सीट के लिए बसपा से एक सपा कार्यकर्ता भी टिकट के लिए जुगाड़ में लगा हुआ है। बताया जा रहा है कि उक्त कार्यकर्ता से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से फोन पर बात करते हुए चुनाव न लड़ने के लिए कहा था। इसके बाद अब वह बसपा से भी टिकट के लिए दावेदारी करने में लगे हैं। जबकि भाजपा पदाधिकारियों की क्षेत्रीय अध्यक्ष के साथ हुई बैठक देर रात तक चलेगी। इसके बाद अंतिम पांच नाम हाईकमान को भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

डीएम ने किया विभिन्न नामांकन स्थल का निरीक्षण
डीएम सीपी सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने मंगलवार को स्याना तहसील स्थित आदर्श मतदान केंद्र का फीता काटकर शुभारंभ करते हुए निरीक्षण किया। इस दौरान मौके पर बनाई गई रंगोली व मतदाता जागरूकता गतिविधियों का निरीक्षण करते हुए लोगों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने के लिए आगे आएं। किसी भी हाल में लोगों के बहकावे में या लालच में आकर मतदान न करें। लोगों से आह्वान किया कि आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें और शहर की सरकार चुनने में अपना सहयोग दें। मौके पर एडीएम वित्त विवेक मिश्र, एसडीएम स्याना मधुमिता सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। निकायवार नामांकन पत्रों की बिक्री -
नगर निकाय कुल वार्ड अध्यक्षनामांकन पत्र सभासद नामांकन पत्र
बुलंदशहर 37 03 71 गुलावठी 25 05 39
औरंगाबाद 15 06 19 खुर्जा 31 05 39
सिकंदराबाद 25 10 36 ककोड़ 10 00 15 अनूपशहर 25 04 20
जहांगीराबाद 25 03 44
स्याना 25 08 36 बुगरासी 12 03 14
खानपुर 12 04 17 बीबीनगर 10 00 05
शिकारपुर 25 05 19 पहासू 13 07 14 छतारी 11 09 16 डिबाई 25 03 20 नरौरा 15 05 33
कुल 341 80 459
कोट -
नामांकन प्रक्रिया लगातार चल रही है, लेकिन अभी तक कुल सात प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। स्याना में आदर्श नामांकन केंद्र स्थापित किया गया है। लोगो को मतदान के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। निष्पक्ष चुनाव के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। - चंद्रप्रकाश सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें