फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: शुभारंभ से पूर्व मेडिकल कॉलेज में पड़ने लगीं दरारें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए पिछले दो साल से मेडिकल कॉलेज का निर्माण चल रहा है। इसके शुभारंभ से पूर्व पिलर में दरारें पड़ने लगी हैं। जिला अस्पताल परिसर के एक पिलर पर लंबी-लंबी दरारें नजर आ रही हैं। जिसे मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य ने संज्ञान में लेकर जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सदर तहसील के पास और जिला अस्पताल परिसर में 236.21 करोड़ की लागत से कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज का निर्माण चल रहा है, जो 31 मार्च 2023 तक पूर्ण होना था। लेकिन निर्धारित समय के बाद भी अभी निर्माण कार्य जारी है। पूर्व में निर्माण के दौरान कच्ची ईटों का प्रयोग करने का आरोप लगा था। अब मेडिकल कॉलेज के एक पिलर पर दरारें नजर आने लगी है। जो भविष्य में लोगों के लिए खतरा भी हो सकता है। फिलहाल दरारें कैसे आई इसकी जांच कराई जा रही है। वहीं, कॉलेज परिसर में अभी बाहरी लोगों के प्रवेश न दिए जाने से अंदर भी दरारें होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। ये हाल तब है जब मेडिकल कॉलेज का समय-समय पर अफसरों द्वारा निरीक्षण किया जाता रहता है। वहीं, मुख्यमंत्री भी निर्माण का निरीक्षण कर चुके हैं। मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. मनीषा जिंदल ने बताया कि मामला संज्ञान में आने पर जांच के निर्देश दिए हैं। पिलर में दरारें कैसे आए, इसकी जांच रिपोर्ट मिलने के बाद पता चल सकेगा। साथ ही अन्य सभी पिलर की भी स्थिति जांची जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें