फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय का निर्माण कार्य मिला अधूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचागांव। क्षेत्र के गांव नरसेना में करीब डेढ़ साल पहले राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय का निर्माण कार्य शुरू हुआ था, जो अब तक बनकर तैयार हो जाना चाहिए था। लेकिन मंगलवार को जब अधिकारी निर्माण कार्य की स्थिति का पता करने पहुंचे तो अधूरा मिला। इस पर निर्माण कराने वाले ठेकेदार को 15 दिन का समय पूरा कार्य कराने के लिए दिया गया है। क्षेत्र के आयुर्वेद चिकित्सा प्रभारी डॉ. जकी ने बताया गया कि जांच में जांच में खिड़कियां, सैफटी टैंक, शौचालय, बिजली फिटिंग आदि कार्य अधूरा पाया गया है। चिकित्सालय की बाउंड्री नहीं की गई है। यदि ठेकेदार दिए गए निर्धारित समय तक निर्माण कार्य पूरा नहीं कराता है तो उस पर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें