फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनवरी-फरवरी में अप-डाउन की आठ एक्सप्रेस रद्द

Tue, 12 Jan 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला, खुर्जा जंक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड ने घने कोहरे के चलते आगामी जनवरी और फरवरी में दिल्ली-हावड़ा मार्ग के अप-डाउन पर दौड़ने वाली महानंदा 29 दिन, आम्रपाली 20 दिन, मुरी 18 दिन, कालका 21 दिन, गोमती 19 दिन, फरुक्का 11 दिन, लिच्छवी 22 दिन, ऊंचाहार को 22 दिन रद्द रखने का कड़ा फैसला लिया है।
विज्ञापन


इस फैसले से सबसे ज्यादा दिक्कत लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों को होगी। खुर्जा जंक्शन पर तैनात रेलवे के ट्रैफिक इंचार्ज पीके गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को रेलवे बोर्ड ने घने कोहरे के चलते दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर अप-डाउन पर दौड़ने वाली आठ एक्सप्रेसों को रद्द कर दिया है।

उक्त ट्रेनों पिछले कई दिनों से अपने निर्धारित समय से घंटाें विलंब से चल रही थीं। महानंदा (अप) जनवरी में 13, 15, 17, 20, 22, 24, 27, 29, 31 तारीख को जबकि फरवरी में 14, 17, 19, 21 को रद्द रहेगी।
विज्ञापन


महानंदा (डाउन) जनवरी में 14, 16, 18, 21, 23, 25, 28, 30, जबकि फरवरी में 13, 15, 18, 20, 22, 25, 27 और 29 तारीख में रद्द रहेगी।

आम्रपाली (अप) जनवरी में 15, 19, 22, 26, 29, फरवरी में 16, 19, 23, 26 तारीख में रद्द रहेगी। जबकि आम्रपाली जनवरी में (डाउन) ट्रैक में 14,17,21, 24, 28, 31, फरवरी में 14, 18,21, 25, 28 तारीख को रद्द रहेगी।

मुरी (अप) ट्रैक जनवरी में 15, 19, 22, 26, 29, फरवरी में 16, 19, 23, 26 को जबकि मुरी (डाउन) जनवरी में 15, 22, 25, 29, फरवरी में 15, 19, 22, 26, 29 को रद्द रहेगी।

कालका (अप) ट्रैक जनवरी में 13, 16, 20, 23, 27, 30, फरवरी में 13, 17, 20,24,27 तारीख में रद्द रहेगी। कालका (डाउन) ट्रैक जनवरी माह में 15,18, 22, 25 और 29 जबकि फरवरी में 15, 19, 22, 26, 29 तारीख को रद्द रहेगी।

गोमती (अप) ट्रैक जनवरी में 14, 18, 21, 25, 28, फरवरी में 15, 18, 22, 25 और 29 तारीख को रद्द रहेगी। जबकि (डाउन) ट्रैक के जनवरी में 14, 18, 21, 25, 28, फरवरी में 15, 18, 25, 29 को रद्द रहेगी।

फरुक्का (अप) ट्रैक जनवरी की 14, 21, 28, फरवरी में 18 और 25, जबकि (डाउन) ट्रैक जनवरी की 16, 23, 30, फरवरी माह में 13, 20, 27 तारीख को रद्द रहेगी।

लिच्छवी (अप) ट्रैक जनवरी की 13, 17, 20, 24, 27, 31, फरवरी की 14, 17, 21, 24 और 28 तारीख को रद्द रहेगी। जबकि (डाउन) ट्रैक जनवरी की 14, 17, 21, 24, 28, 31 जबकि फरवरी की 14, 18, 21, 25 और 28 तारीख को रद्द रहेगी।

ऊंचाहार (अप) ट्रैक जनवरी की 13, 16, 20, 23, 27 और 30, फरवरी की 13, 17, 20, 24, 27 तारीख को रद्द रहेगी। जबकि (डाउन) ट्रैक जनवरी की 13, 16, 20, 23, 27, 30 और फरवरी की 13, 17, 20, 24 और 27 तारीख को रद्द रहेगी।

उक्त एक्सप्रेस ट्रेनों के रद्द होने से सबसे अधिक परेशानी लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों को होगी। रेलवे ट्रैफिक इंचार्ज ने ट्रेनों के रद्द होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें