दलहन की फसलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार योजनाओं और कार्यक्रम का आयोजन कर किसानों को जागरूक कर रही हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि जिले के चार लाख किसानों के लिए उड़द का मात्र 75 किलो और अरहर का 5.5 क्विंटल बीज ही मिला है। हालांकि, बीज सब्सिडी पर मिलेगी।
कृषि अधिकारियों के अनुसार जिले के किसानों को उर्दू का 75 किलो बीज मिला है। फाउंडेशन बीज 178.50 रुपये और सरटीफाइड बीज 170 रुपये प्रति किलो मिलेगा। प्रति किलो बीज पर 12 रुपये की सब्सिडी मिलेगी। इसी तरह, अरहर का 5.5 क्विटल बीज मिला है।
इसका अभी रेट निर्धारित नहीं किया गया, जबकि अरहर की फसल की बुआई लगभग हो चुकी है। किसानों को ढेंचा का 300 क्विंटल 30 किलो बीज मिला है जो किसानों को 36 रुपये प्रति किलो मिलेगा।
इस पर 50 प्रतिशत की सब्सिडी मिलेगी। जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार सिंह का कहना है कि शासन से इतना ही बीज मिला है, जिसका वितरण नियमानुसार किया जाएगा।
536.16 क्विंटल मिला धान का बीज
जनपद के किसानों को कृषि गोदामों पर किसानों को 536.16 क्विंटल धान का बीज मिलेगा। इसके लिए किसानों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। प्रति किलो बीज की खरीद पर 14 रुपये की सब्सिडी मिलेगी। किसान को पहले पूरी राशि जमा करवानी होगी।
कृषि अधिकारियों के अनुसार धान का प्राप्त हुआ 536.16 क्विंटल बीज कृषि गोदामों पर पहुंच गया है। धान का फाउंडेशन बीज 41.80 रुपये और सरटीफारइड बीज 41 रुपये प्रति किलो मिलेगा। जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार सिंह का कहना है कि धान का बीज लेने वाले इच्छुक किसानों से जल्द विभागीय वेबसाइट पर ऑलाइन आवेदन मांगा जाएगा।