फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने के नाम पर 7.33 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने के नाम पर गांव सराय छबीला निवासी युवक से 7.33 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोप है कि आरोपी ने महाराष्ट्र के मंत्री उदय सावंत से जान पहचान का झांसा दिया और ठगी कर ली। नौकरी न लगने पर अब आरोपी ठगी की धनराशि भी वापस नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

एसएसपी को शिकायत देकर कोतवाली देहात के गांव सराय छबीला निवासी दीपक कुमार ने बताया कि वह अपने दोस्त शाहनवाज के पास आता-जाता है। आरोप है कि इसी दौरान उसकी मुलाकात इरशाद माहमूद मुल्ला निवासी लोधा क्राउन टलौजा सिटी खोनी बाईपास कल्यान मुंबई से हुई। आरोप है कि इसी दौरान इरशाद माहमूद मुल्ला ने मर्चेंट नेवी की कंपनी ओएसएम थोम में 600 डॉलर प्रतिमाह की नौकरी लगवाने की बात कही।
आरोप है कि नौकरी के लिए मना करने के बाद भी आरोपी बार-बार नौकरी लगवाने और महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री उदय सावंत से अच्छे संबंध होने की बात करता रहा। जिसके चलते आरोपी के झांसे में आकर उन्होंने मार्च 2024 में साढ़े तीन लाख रुपये नकद दे दिए। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने कभी ज्वाइनिंग लेटर के नाम पर तो कभी आईडी कार्ड जारी कराने के नाम पर कुल 7.33 लाख रुपये ले लिए। जब धनराशि लेने के बाद भी नौकरी नहीं लगी तो आरोपी से ज्वाइनिंग लेटर दिलाने की बात कही।
विज्ञापन

आरोप है कि ज्वाइनिंग लेटर में कमी बताकर और रुपये मांगे गए, लेकिन उन्होंने रुपये देने से इन्कार कर दिया। साथ ही रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने परिवार समेत हत्या की धमकी दी। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एएसपी ऋजुल ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें