फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन ने ढाबा संचालक को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
अज्ञात वाहन ने ढाबा संचालक को मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन

पहासू। कस्बा स्थित पेट्रोल पंप के पास रविवार सुबह अज्ञात वाहन ने ढाबा संचालक को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए हायर सेंटर अलीगढ़ ले गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पीएम को भेज दिया है।
विज्ञापन

वेदरामपुर कनैनी के ढाबा संचालक सतीश (32) पुत्र शिव सिंह को कस्बा स्थित पेट्रोल पंप के पास रविवार सुबह 9:30 बजे विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर घायल हो गए। सूचना पर आई पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर होती देख हायर सेंटर अलीगढ़ रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान सतीश ने दम तोड़ दिया। मृतक के पिता ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें