जिले में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (पीआईयू) 68.120 किमी सड़कों का निर्माण कराएगी। सड़क निर्माण पर 33 करोड़ 16 लाख 234 रुपये खर्च होंगे। यह कार्य प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत होगा। इसके लिए पीआईयू ने प्रस्ताव बनाकर केंद्र सरकार को भेज दिया है। अफसर जल्द ही राशि प्राप्त होने का दावा कर रहे हैं।
बता दें कि जिन सड़कों को निर्माण के लिए चिन्हित किया गया है। वह काफी जर्जर हालत में हैं। जिसके चलते क्षेत्र के लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक गुलावठी-स्याना रोड, बीबीनगर से बाबूगढ़, पचौता से सुतारी तक, मूंढाखेड़ा गंगा नगर ब्रिज से अच्छेजा घाट तक, स्याना से सैदपुर, स्याना से हिंगवाड़ा, लखावठी से सैदपुर के बीच और खुर्जा जेवर रोड से खुर्जा झाझर रोड पर एनजी रूमी बहापुर तक 10.180 किमी की सड़क बनाई जाएगी।