फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 65 वाहनों की हुई जांच, तीन सीज, 20 के चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में स्कूली वाहनों पर एक अप्रैल से सख्ती शुरू हो गई। संभागीय परिवहन विभाग ने बुधवार से अनफिट वाहनों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया। पहले दिन 65 वाहनों की जांच की गई। इस दौरान बिना फिटनेस, परमिट, बीमा व मोटर वाहन अधिनियम के विरुद्ध चलने वाले 23 वाहनों पर कार्रवाई की गई। इनमें तीन को सीज किया गया और 20 का चालान काटा गया। एआरटीओ प्रवर्तन नीतू शर्मा ने बताया कि अपर मुख्य सचिव ने एक से 15 अप्रैल तक स्कूली वाहनों की चेकिंग के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इसको लेकर जिले में भी अभियान शुरू कर दिया गया है। अब 15 अप्रैल तक बिना फिटनेस, बिना परमिट, बिना बीमा व मोटर वाहन अधिनियम, 1988 तथा उत्तर प्रदेश मोटरयान नियमावली, 2019 के प्रावधानों के विरुद्ध संचालित मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें