नगर के मलका पार्क से स्कूल चलो अभियान रैली का शुभारंभ करते अतिथि व अधिकारी। स्रोत: विभाग
बुलंदशहर। संचारी रोग अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए बुधवार को जागरूकता रैली निकाली गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित जागरूकता रैली को पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल व जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. रमित कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अब टीम घर-घर जाकर बीमार मरीजों को चिह्नित कर उपचार दिलाएगी।
एक अप्रैल से जिलेभर में शुरू हुआ संचारी रोग अभियान 30 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान घर-घर जाकर बुखार के मरीज, कुष्ठ रोगी, टीबी रोगी समेत अन्य बीमारियों के रोगियों को खोजा जाएगा। साथ ही आभा कार्ड भी बनाए जाएंगे। सीएमओ डॉ. सुनील कुमार दोहरे ने बताया कि अभियान के तहत लोगों को जलजनित और लू आदि से बचाव के प्रति जागरूक किया जाएगा।
इसके साथ ही 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलेगा। अभियान के तहत अन्य विभागों के सहयोग से लोगों को साफ-सफाई के प्रति भी जागरूक किया जाएगा। जिला मलेरिया अधिकारी नज्जार अहमद ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य संचारी रोगों की रोकथाम और जन समुदाय को इसके प्रति जागरूक करना है। रैली में एसीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार, नगर मलेरिया अधिकारी डॉ. गौरव सक्सेना, शहरी टीकाकरण प्रभारी डॉ. कमलेंद्र भारद्वाज, वैर प्रभारी डॉ. सचिन भाटी व पालिका इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।