फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: दोस्त को बंधक बनाने का झांसा देकर 65 हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। दोस्त को बंधक बनाने का झांसा देकर युवक से 65 हजार की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला अंसारियान निवासी मो. शहजाद ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उनका दोस्त जोकि उनके ही नाम राशि है, शहजाद सऊदी अरब में काम करता है। 17 अक्तूबर 2025 की सुबह उनके व्हाट्सएप पर कॉल आई। कॉलर ने कहा कि जब उन्होंने उसके दोस्त को सऊदी भेजा था तो उसपर उनके 90 हजार रुपये बकाया रह गए थे। अब वह वापस भारत आ रहा है तो हमने उसे एयरपोर्ट पर रोक लिया है। जब तक उनके 90 हजार रुपये नहीं मिलेंगे वह उसे वापस भारत नहीं आने देंगे।
बताया कि उसने बातों पर विश्वास करते हुए 65 हजार रुपये उनके खाते में भेज दिए। इसके बाद उन्हें अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। उन्होंने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। बताया कि कार्रवाई के लिए उन्होंने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें