फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: खाली प्लॉट में मिला अज्ञात युवक का लहूलुहान शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। अगवाल कट के पास खाली प्लॉट में बृहस्पतिवार दोपहर को अज्ञात युवक का लहूलुहान शव पड़ा मिला। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान थे और पास में खून से सनी ईंट भी मिली। इसको देख मौके पर मौजूद लोग और पुलिस हत्या की आशंका जता रही है। पुलिस टीम ने जांच पड़ताल की और शव की शिनाख्त शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अगवाल गांव निवासी आसिफ ने बताया कि जीटी रोड पर कट के पास उनका प्लॉट है। बृहस्पतिवार दोपहर को वह अपने प्लॉट पर मिट्टी समतल कराने गए थे। वहां उन्होंने देखा कि प्लॉट के किनारे एक युवक का लहूलुहान शव पड़ा है। बताया कि मृतक के चेहरे को किसी हथियार से बुरी तरह से कुचला हुआ था। वहीं, आसपास जमीन और ईंट पर खून के निशान भी थे। आसिफ ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर खुर्जा नगर कोतवाली पुलिस टीम पहुंच गई। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आसपास के गांवों से पूछताछ की, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। मौके पर एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह और सीओ शोभित कुमार भी पहुंचे। शव के बाई कलाई के पास नीरज नाम लिखा हुआ था, लेकिन उसके पास कोई दस्तावेज नहीं मिले।
विज्ञापन

Iप्रथम दृष्टया मृतक के चेहरे पर चोट के निशान सामने आए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। - डॉ. तेजवीर सिंह, एसपी देहात, बुलंदशहरI
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें