फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिबाई में सेना के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सेना के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

डिबाई। कोतवाली क्षेत्र में सेना विरोधी आपत्तिजनक टिप्पणी लिखा एक कागज मिलने के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। मामले में बजरंग दल के नगर संयोजक ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

बजरंग दल के नगर संयोजक जतिन साहनी ने सोमवार को थाने पर पहुंच कर तहरीर दी। उन्होंने बताया कि संगठन के कार्यकर्ता राजा पुत्र ख्यालीराम एवं विनीत पुत्र अशोक गौड़ को रविवार देर शाम रेलवे लाइन के पास एक कागज का टुकड़ा मिला था। जिस पर बीते 14 फरवरी को पुलवामा में शहीद हुए जवानों व सेना के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई थी। साथ ही उक्त कथित कागज पर पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा भी लिखा हुआ है। कागज मिलने के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। इसके अलावा मौके पर दो अन्य फटे हुए कागज भी बरामद हुए हैं। उन पर भी देश विरोधी वक्तव्य लिखे हुए हैं। मामले में नगर संयोजक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। थाना प्रभारी कतार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें