फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 21 को आएंगे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अब 21 को आएंगे केंद्रीय मंत्री नितिन गिडकरी
विज्ञापन

बुलंदशहर। गंगानगर स्थित भाजपा के नवनिर्मित कार्यालय पर आगामी 21 फरवरी को केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी पहुंचेंगे। जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल ने बताया कि गडकरी इस दौरान बुलंदशहर-स्याना-गढ़ स्टेट हाईवे को नेशनल हाईवे बनाने की घोषणा के साथ बुलंदशहर-मेरठ हाईवे पर फ्लाईओवर का शिलान्यास करेंगे। केंद्रीय मंत्री का हेलीकॉप्टर 21 फरवरी को दोपहर दो बजकर 20 मिनट पर बुलंदशहर पहुंचेगा। 2 बजकर 30 मिनट पर वह शिलान्यास कार्यक्रम पूरा कर भाजपा कार्यालय के पास ही एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। इससे पूर्व 20 फरवरी को केंद्रीय मंत्री का कार्यक्रम आया था जो किसी कारणवश निरस्त हो गया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें