फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SIR के बाद सामने आई गलती: बुलंदशहर में 56 लोगों के वोट सपा नेता के पते पर दर्ज, शिकायत के बाद हुई जांच

Wed, 14 Jan 2026 05:16 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पहासू (बुलंदशहर)

सार

बुलंदशहर के पहासू में मतदाता सूची में गंभीर गड़बड़ी सामने आई है। पठान टोला मोहल्ले की एक गली के 56 लोगों के वोट एक मुस्लिम परिवार के पते पर दर्ज हो गए। समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष ने मामले की शिकायत की है।

विज्ञापन
एसआईआर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर के पहासू कस्बा क्षेत्र के पठान टोला मोहल्ला में एक गली के 56 लोगों के वोट मुस्लिम परिवार के पते पर बन गए। इसमें मोहल्ला निवासी समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष सगीर अहमद ने बीएलओ व अन्य लोगों से शिकायत की। बुधवार को बीएलओ ने मोहल्ले में पहुंच कर वोट संशोधित करने के लिए दोबारा फार्म भरवाए। 

विज्ञापन

मोहल्ला निवासी सगीर अहमद समाजवादी पार्टी में पहासू नगर अध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि पिछले महीने उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में अपने स्थाई पते पर परिवार के वोट बनवाए थे। इसमें एसआईआर के फार्म पर सभी विवरण भरकर बीएलओ को सौंपे थे। इस सप्ताह में नई मतदाता सूची बनकर आई है।

जब उन्होंने अपने और परिवार का वोट देखा तो मोहल्ला पठान टोला मकान नंबर 125 पर अन्य लोगों का भी वोट था। पूरी लिस्ट में उनके परिवार के अलावा दूसरे पते पर रहने वाले 56 लोगों के वोट थे। इस मामले में उन्होंने स्थानीय बीएलओ से संपर्क किया और जिलाध्यक्ष को जानकारी दी।
विज्ञापन

सपा के जिलाध्यक्ष ने मामले की जानकारी जिला प्रशासनिक अधिकारियों को दी। इसके बाद बुधवार सुबह बीएलओ मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। साथ ही अन्य लोगों की वोट को संशोधित करने के लिए दोबारा फार्म भरवाए। बीएलओ गजेंद्र सिंह का कहना है कि वाल्मीकि समाज के कुछ लोगों की वोट में पते में गड़बड़ी थी। दोनों में मोहल्ला एक ही है, लेकिन मकान नंबर 125 के अलावा अन्य था। इसके लिए दोबारा सही पते पर वोट बनवाई जा रही हैं। अभी तक 26 लोगों के संशोधित फार्म भरवा दिए गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें