फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 556 महिला समूहों को जारी हुए डेढ़-डेढ़ लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन ग्रामीण की ओर से संचालित 556 महिला स्वयं सहायता समूहों को डेढ-डेढ़ लाख रुपये की राशि जारी कर दी गई है। यह समूह इस राशि से अपना कारोबार कर सकेंगे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन ग्रामीण के उपायुक्त सूबेदार सिंह ने बताया कि जिले में 13 हजार से अधिक महिला स्वयं सहायता समूह संचालित हैं। इनको समय-समय पर सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। इसी क्रम में अब 556 महिला स्वयं सहायता समूहों को डेढ-डेढ़ लाख रुपये की राशि उपलब्ध कराई गई है।
यह राशि समूहों को विभिन्न व्यावसायिक गतिविधियों, जैसे कि कृषि, लघु उद्योग और अन्य आजीविका संबंधी कार्यों के लिए दी गई है। समूह से जुड़ीं महिलाएं इस राशि से अपनी इच्छा अनुसार आजीविका संबंधी कार्य शुरू कर आय प्राप्त कर सकेंगी। बताया कि उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यों का समय-समय पर निरीक्षण किया जाएगा। साथ काम शुरू कराने में मिशन की ओर से सहयोग भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें