फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 31 जनवरी तक कर्जमाफी के स्वीकार किए जाएंगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
अब 31 जनवरी तक स्वीकार किए जाएंगे कर्ज माफी के आवेदन
विज्ञापन

- शासन के आदेश पर विभागीय अफसरों ने जारी किए निर्देश
- आवेदन जमा करने के लिए विकास भवन में किसानों की लग रही लाइन
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। विकास भवन में कर्ज माफी के लिए आवेदन जमा करने के लिए किसानों की लाइन लग रही है। अब आवेदन 31 जनवरी तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। शासन के आदेश पर विभागीय अफसरों ने यह निर्देश जारी करते हुए पात्र किसानों से उक्त तिथि तक अपने आवेदन जमा करवाने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

बता दें कि प्रदेश सरकार की ओर से किसानों की कर्ज माफी की योजना चलाई गई है। इस योजना का जिले में एक लाख से अधिक किसान लाभ उठा चुके हैं। बावजूद इसके अभी भी जिले में सैकड़ों पात्र किसान कर्ज माफी की योजना से वंचित रह गए हैं। ऐसे किसानों को शासन ने एक और मौका देते हुए उनसे आवेदन मांगे हैं। आवेदन जमा करने के लिए पहले 15 जनवरी की तिथि जारी की गई थी। उसके बाद फिर आवेदन के लिए समय बढ़ा दिया गया। इसके चलते रोजाना विकास भवन में आवेदन जमा करने वाले किसानों की लाइन लग रही है। अब शासन ने आवेदन स्वीकार करने के लिए 31 जनवरी तक का समय दिया है। जिला कृषि अधिकारी अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि अब कर्ज माफी से वंचित किसानों के आवेदन 31 जनवरी तक प्राप्त किए जाएंगे। जो पात्र किसान अपना आवेदन अभी तक जमा नहीं कर सके हैं वह उक्त तिथि तक अपना आवेदन जमा करवा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें