बुलंदशहर के स्याना हिंसा में शहीद हुए सुबोध सिंह की पत्नी और बेटा आज (29 जनवरी) बुलंदशहर एसएसपी से मिले। शहीद इंस्पेक्टर की पत्नी और बेटा स्याना हिंसा में हुई अब तक की कार्रवाई से संतुष्ट नजर आए।
शहीद के बेटे ने कहा कि उन्हें पुलिस से कोई शिकायत नहीं है। उन्हें भरोसा है कि पुलिस सभी आरोपियों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाएगी।
शहीद का परिवार आज उनके मोबाइल के बारे में पूछताछ के लिए आया था। दरअसल दो दिन पहले ही सुबोध के हत्यारोपी प्रशांत नट के घर पर पुलिस ने छापेमारी की थी जिसमें इंस्पेक्टर सुबोध के मोबाइल के साथ ही अन्य 5 मोबाइल भी बरामद किए थे।
उसी सीयूजी मोबाइल के बारे में पूछने के लिए शहीद का परिवार मंगलवार को बुलंदशहर पहुंचा था। वह जानना चाहते थे कि मोबाइल से कोई सुराग मिला कि नहीं। इसके साथ ही परिवार ने ये भी बताया कि उन्हें जो सहायता राशि मिली हैं उससे वृंदावन में वृद्घाश्रम बनवाया जाएगा।