फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे से ट्रिप हो रही लाइनें, बिजली कटौती से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे से ट्रिप हो रही लाइनें, बिजली कटौती से लोग परेशान
विज्ञापन

सिकंदराबाद। कोहरा यातायात में नहीं विद्युत आपूर्ति में भी बाधक बन रहा है। कोहरे के कारण लाइनें ट्रिप होने के कारण लोगों को अघोषित विद्युत कटौती झेलनी पड़ रही है। नगरवासिों को बामुश्किल 16 घंटे ही विद्युत आपूर्ति मिल पा रही है।
विज्ञापन

सिकंदराबाद का विशेष दर्जा समाप्त होने के बाद नगर को 24 के स्थान पर 20 घंटे आपूर्ति का शेड्यूल है। मगर नगरवासियों को 20 घंटे भी विद्युत आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। नगरवासी अघोषित कटौती की मार झेल रहे हैं। आलम यह है कि लोगों को मुश्किल से 16 घंटे ही विद्युत आपूर्ति मिल पा रही है। कभी कभी तो आठ से 10 घंटे लगातार बिजली गुल हो जाती है। लोगों को दैनिक कार्य करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। जेई कुलबीर सिंह ने बताया कि कोहरे के कारण लाइन में कार्बन आने से इंसुलेटर फुंक जाते है। जिसके चलते आपूर्ति बाधित हो जाती है। उन्होंने बताया कि सदिर्यों के मौसम में कोहरे के कारण आने वाली यह आम समस्या है। विभाग लाइन को ठीक कर जल्द आपूर्ति बहाल कर सकता है। मगर इससे निपटने का कोई स्थायी उपाय नहीं है। कोहरे के समाप्त होते ही यह समस्या स्वत: खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें