जल निगम ने 580 करोड़ की अमृत योजना का ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया है। एक पखवाड़े में नगर में सीवरेज लाइन डालने का काम शुरू हो जाएगा। योजना के तहत सीवर लाइन, एसटीपी और पार्क का निर्माण कराया जाएगा। सीवर लाइन कहां से गुजरेगी, इसका खाका अफसरों ने खींच लिया है।
वर्ष 2015-16 में अमृत योजना के तहत बुलंदशहर नगरपालिका का चयन किया गया था। योजना के तहत शहर में सीवरेज लाइन और एसटीपी आदि का निर्माण होना है। यह काम कराने की जिम्मेदारी जल निगम को सौंपी गई है। टेंडर से संबंधित तमाम कार्रवाई पूरी कर ली गई है।
सीवरेज लाइन कहां से होकर गुजरेगी। एसटीपी के सब सेंटर कहां स्थापित कराए जाएंगे। इसका ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया गया है। शासन ने प्रथम किश्त भी जारी कर दी है। इओ नगर पालिका एके सिंह के मुताबिक 15 दिन में अमृत योजना के तहत सीवरेज सिस्टम पर काम शुरू हो जाएगा।
बीडीए की यमुनापुरम कालोनी को छोड़ नगर की एक-एक कालोनी और मोहल्ले में सीवरेज लाइन डाली जाएगी। इससे नगर क्षेत्र में जलभराव की समस्या काफी हद तक खत्म होगी। सीवरेज के पानी का इस्तेमाल हो सकेगा। योजना के तहत सुशीला विहार स्थित पार्क, मलका पार्क और शास्त्री पार्क का सुंदरीकरण भी होगा।
पार्कों की सेहत पर 80 लाख रुपये खर्च किए जाने की योजना है। इसके लिए पार्कों को चिंहित कर लिया गया है।