सिकंदराबाद। कार लोन देने के नाम पर युवक से 48,500 रुपये की ठगी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
औद्योगिक क्षेत्र की तेज सिंह कॉलोनी निवासी ऋषि कुमार ने बताया कि कार लोन के लिए उसके पास एक फाइनेंस कंपनी से कॉल आई। इसके बाद कंपनी का प्रतिनिधि उसके पास आया। लोन कराने के लिए वह उससे खाते का एक कैंसल चेक ले गया। इसके बाद उसके खाते से 48,500 रुपये निकाल लिए। पुलिस ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद