फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 4340 किसानों ने कराया पंजीकरण, 300 एमटी गेहूं की हुई खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले के क्रय केंद्रों पर अब गेहूं खरीद कुछ बढ़ने लगी है। अभी तक 115 केंद्रों पर 300 एमटी से अधिक गेहूं की खरीद हो चुकी है। गेहूं बेचने के लिए 4340 किसान अपना पंजीकरण करा चुके हैं। वहीं, मंडियों में गेहूं की जमकर खरीद हो रही है। अधिकारियों का दावा है कि अब पॉश मशीन मिलने के बाद केंद्रों पर खरीद बढ़ेगी।
विज्ञापन


जिले में 30 मार्च से गेहूं की खरीद शुरू हो गई। इसके लिए 115 क्रय केंद्र खोले गए। क्रय केंद्रों पर बारदाना और पॉश मशीन न पहुंचने के कारण पहले एक सप्ताह से अधिक तक क्रय केंद्र सूने पड़े रहे। वहीं, विभाग ने सरकारी राशन की दुकानों से बोरी लाकर बारदाना उपलब्ध कराया और अब केंद्रों पर गेहूं खरीद के लिए पॉश मशीन भी पहुंच गई है। क्रय केंद्रों पर गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल रखा गया है। जबकि मंडियों में गेहूं का भाव 2300 रुपये प्रति क्विंटल चल रहा है। वहीं, क्रय केंद्रों से अधिक गेहूं मंडियों में पहुंच रहा है। इसका कारण तुरंत भुगतान मिलना और किसी तरह के कागजात न लगाने से छुटकारा मिलना बताया जा रहा है।
किसान प्रेम सिंह व सतवीर का कहना है कि क्रय केंद्र पर गेहूं बेचने के लिए किसान की फार्मर रजिस्ट्री भी जरूरी कर दी है, अधिकतर किसानों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं बन पाई है। मंडी में गेहूं बेचने पर तुरंत भुगतान मिल जाता है। दूसरी ओर जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी राजेश कुमार का कहना है कि किसानों से लगातार संपर्क कर रजिस्ट्रेशन के लिए जागरूक किया जा रहा है। केंद्रों पर पॉश मशीन पहुंचते ही गेहूं की आवक बढ़ गई है। अभी तक 250 एमटी गेहूं की खरीद हो चुकी है। संभावना है कि इस बार गेहूं खरीद के लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें