फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्जमाफी के आवेदन जमा करने को उमड़े किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्जमाफी के आवेदन जमा करने को उमड़े किसान
विज्ञापन


बुलंदशहर। कर्जमाफी के आवेदन जमा करने के आखिरी दिन बृहस्पतिवार को विकास भवन में जिले के किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से लेकर शाम तक किसानों के आवेदन जमा किए गए। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल रहा। विभागीय अफसरों का कहना है कि अब किसानों के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से किसानों की कर्जमाफी के लिए योजना चला रखी है। इस योजना से जिले के एक लाख से अधिक पात्र किसान लाभान्वित हो चुके हैं। योजना से वंचित किसानों से 31 जनवरी तक शासन के आदेश पर आवेदन मांगे गए। इसके चलते पिछले काफी दिनों से विकास भवन में किसानों का आना-जाना लगा रहा। किसानों की भीड़ को देखते हुए विभागीय अफसरों को तहसीलवार काउंटर बनाने पड़े। तब जाकर व्यवस्था में कुछ सुधार हुआ। आवेदन जमा करने के लिए बृहस्पतिवार को अंतिम दिन था। इसके चलते किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। किसानों के सुबह से लेकर शाम तक आवेदन स्वीकार किए गए। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बना रहा तो कई बार किसानों की अफसरों के साथ नोंकझोंक भी हुई। किसानों ने अपने आवेदन जमा कर ही राहत की सांस ली। जिला कृषि अधिकारी अश्विनी कुमार सिंह ने बताया कि अब किसानों के आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। अगर शासन से आवेदन जमा करने के लिए आदेश मिला तो उससे किसानों को अवगत करवा दिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि अब तक किसानों के करीब 20 हजार आवेदन प्राप्त हो गए हैं। अब इन आवेदनों की जांच कर पात्र किसानों की लिस्ट बनाई जाएगी, उसके बाद पात्र किसानों को सरकार की कर्जमाफी योजना का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि अधिकतर ऐसे किसानों ने भी आवेदन कर दिए हैं जो योजना के पात्र नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें