फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर मिली 15 वर्षीय किशोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर मिली 15 वर्षीय किशोरी
विज्ञापन


बुलंदशहर। नगर के रेलवे स्टेशन पर एक करीब 15 वर्षीय किशोरी मिली है। इस किशोरी को जीआरपी ने जिला बाल कल्याण समिति के सुपुर्द कर दिया है। यह किशोरी कुछ बता नहीं पा रही है। रो-रोकर उसका बुरा हाल है। वह सिर्फ एक लड़के का नंबर दे रही है। समिति ने उसे मेडिकल के लिए भेजकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिला बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि करीब 15 वर्षीय किशोरी मंगलवार की रात करीब 12 बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन पर घूम रही थी। जीआरपी ने इस किशोरी से पूछताछ की और उसे समिति के सुपुर्द कर दिया। उन्होंने बताया कि यह किशोरी अपना नाम रुकसार बता रही है और परिवार व पता पूछने पर रोने लगती है। उसने एक लड़के का नंबर दिया और बताया कि वह इसके साथ रह रही थी। जब दिए गए नंबर पर संपर्क किया तो लड़के ने किशोरी से किसी तरह का संबंध होने से इनकार कर दिया। डॉ. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि किशोरी के परिजनों का पता लगाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल यह किशोरी समिति के पास सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें