फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने दो घंटे कराया टोल फ्री

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों ने दो घंटे कराया टोल फ्री
विज्ञापन

सिकंदराबाद। किसान क्रांती यात्रा में दिल्ली शामिल होने के लिए जा रहे किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने टोल अधिकारियों पर किसानों से टोल वसूलने का आरोप लगाते हुए टोल पर हंगामा करते हुए टोल फ्री कर दिया। प्रोजेक्ट मैनेजर के आश्वासन पर करीब दो घंटे बाद किसानों ने टोल से धरना समाप्त किया।
सोमवार को जनपद से किसान यूनियन के कार्यकर्ता ठाकुर मदनपाल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चौधरी यशवीर सिंह, कैप्टन बिशन सिंह सिरोही, जिलाध्यक्ष गुड्डू प्रधान के नेतृत्व में ट्रैक्टर ट्रालियों में सवार होकर किसान क्रांती यात्रा में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहे थे। सुबह करीब 11.30 बजे वह एनएच-91 पर सिकंदराबाद क्षेत्र में लुहारली टोल प्लाजा पर पहुंचे। किसानों ने टोल कर्मियों पर किसानों की अपनी फसल बेचने के लिए टोल से गुजरने के दौरान, किसानों के निजी वाहनों से गुजरने के दौरान टोल वसूली का आरोप लगाया। किसानों ने टोल नहीं वसूलने की मांग को लेकर किसान करीब 12 बजे टोल प्लाजा पर धरने पर बैठ गए। विरोध में किसानों ने 12 बजे टोल फ्री करा दिया। धरने की सूचना पर टोन प्लाजा के प्रोजेक्ट मैनेजर बलवीर सिंह किसानों के बीच पहुंचे। प्रोजेक्ट मैनेजर के किसानों से टोल नहीं वसूलने के आश्वासन पर किसानों ने करीब दो बजे धरना समाप्त किया। किसानों के धरने के चलते दो घंटे टोल फ्री रहा। राष्ट्रीय कार्रकारणी के अध्यक्ष ठाकुर मदनपाल सिंह ने बताया कि प्रोजेक्ट मैनेजर बलबीर सिंह ने उन्हें टोल प्लाजा लुहारली, अरनिया में किसानों से टोल नहीं वसूलने का आश्वासन दिया है। इस दौरान यूनियन के कई ब्लॉकों के अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली से टोल नहीं वसूला जाता। किसान यूनियन के पदाधिकारियों को भी टोल में रियायत दी जाती है। यदि किसान अपने निजी वाहन से गुजरेगा तो टोल्र वसूला जाएगा। प्रोजेक्ट मैनेजर बलबीर सिंह।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें