शान है ये भारत की, शान नहीं घटने देंगे, सर कट जाए बेशक अपनी गाय नहीं कटने देंगे
सिकंदराबाद। अमर उजाला के तत्वावधान में नगर के राजमहल बेंक्वेट हाल में रविवार को भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भजन गायक रोशनी बत्रा, गीतू अरोड़ा, हनी गुप्ता ने सुंदर, सुरीली प्रस्तुति दी। भक्ती भजनों का उपस्थित जनों ने जमकर आनंद लिया। मौके पर हाल में मौजूद श्रद्धालु भक्ती भजनों पर जमकर झूमें। देर रात भगवान श्री कृष्ण बिहारी की आरती के साथ भजन संध्या का समापन किया गया। भजन संध्या के समापन पर प्रसाद वितरण सगुन स्वीट गाजियाबाद के सौजन्य से किया गया।
कार्यक्रम में भजन गायिका रोशनी बत्रा ने माता के जयकारे के साथ भजनों की श्रृंखला की शुरूआत की। उन्होंने श्री गुरुदेव वृंदावन बसा लोगे तो क्या होगा, कोई दुख में करीब ने आया मेरे श्याम ने हाथ बढ़ाया। इसके बाद गीतू अरोड़ा ने शान है ये भारत की, शान नहीं घटने देंगे, सर कट जाए बेशक अपनी गाय नहीं कटने देंगे। वहीं हनी गुप्ता ने ना जरूरत उसे पूजा और पाठ की, जिसने सेवा की अपने मां-बाप की, लगन तुमसे लगा बैठे जो होगा देखा जाएगा आदि भजनों की प्रस्तुति देकर भक्तों को भाव विभोर कर दिया। भजनों के दौरान बीच-बीच में राधा कृष्ण की मनमोहक झांकी भी निकाली गई। जिसमें बरसाने की होली की राधा कृष्ण की झांकी फूलों की वर्षा के साथ निकाली गई। इसमें श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। अंत में आरती कुंज बिहारी की श्री गिरधर कृष्ण मुरारी की आरती के साथ भजन संध्या का समापन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक गाजियाबाद से शगुन स्वीट के स्वामी दिनेश बंसल, चेतन बंसल, बसंती देवी डिग्री कालेज देवली की सचिव अंजू सिंह, चेयरमैन रिटायर्ड कर्नल अनिल सिंह, डिवाइन एजूकेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या पूनम शर्मा, जेएस पीजी कालेज के प्रबंध निनित भटनागर, रघुनाथ गो सेवा समिति के संस्थापक घनश्याम बिहारी मित्तल एवं प्रबंधक प्रवीन कुमार गोयल, अखिल भारतीय ब्राहमण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित राकेश शर्मा, शिवांग एनक्लेव के डायरेक्टर सुधीर कुमार गोयल, सिटी कान्वेंट पब्लिक स्कूल की प्रबंधक उषा बंसल, इंडस्ट्री वेलफेयर सोसायटी के सचिव शरद टंडन, भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष निधि गर्ग, यशराज हास्पिटल के प्रबंधक डा. नरेश शर्मा, दीक्षित हास्पिटल के प्रबंध डा. प्रदीप दीक्षित, आरके ऐजूकेशनल स्कूल के चेयरमैन अंशु शर्मा आदि रहे।