मीटर रीडरों द्वारा डेढ़ करोड़ रुपये की रीडिंग स्टोर मामले में पावर
कारपोरेशन अफसरों ने बड़ी कार्रवाई की है।
कारपोरेशन ने 70 उपभोक्ताओं पर
करीब 40 लाख रुपये के बिल रिचार्ज किए गए हैं।
बाकी बिलों को भी जल्द
रिचार्ज किया जाएगा। वहीं, फ्रेंचाइजी अफसर को भी तलब किया गया है।
बता
दें कि बुलंदशहर में करीब 1.5 करोड़ रुपये की स्टोर रीडिंग का खुलासा हुआ
था।
मीटर रीडरों के इस खेल से एमडी दफ्तर तक हड़कंप मच गया था।
एमडी ने
एक्सईएन को सात दिन में रीडिंग के सापेक्ष राजस्व वसूली के निर्देश दिए थे।
एमडी की सख्ती के बाद हरकत में आए अफसरों ने स्टोर रीडिंग के सापेक्ष
वसूली शुरू कर दी है।
एक्सईएन बुलंदशहर ने करीब 70 उपभोक्ताओं पर 40 लाख
रुपये के बिलों को रिचार्ज किया है।
मीटर रीडरों के खेल को फेल करते
हुए अफसरों ने सभी उपभोक्ताओं के बिलों में इस पैसे को जोड़ दिया है।
मीटर
रीडरों को सुविधा शुल्क पहुंचाने के बावजूद अब उपभोक्ताओं को ही यह पैसे
जमा करने होंगे।
इसके कारण उपभोक्ताओं पर दोहरी मार पड़ेगी। जल्द ही बाकी
स्टोर रीडिंगों को भी रिचार्ज किए जाने की बात कही जा रही है।
एक्सईएन की
इस कार्रवाई से उपभोक्ताओं में भी हड़कंप मच गया है। वहीं एक्सईएन ने
फ्रेंचाइजी अफसरों को तलब कर स्पष्टीकरण मांगा है। जवाब मिलने के बाद
कार्रवाई की जाएगी।
करीब 40 लाख रुपये की स्टोर रीडिंग को उपभोक्ताओं के बिलों में रिचार्ज कर दिया गया है। बाकी बची स्टोर रीडिंग को भी जल्द ही बिलों में रिचार्ज कर दिया जाएगा। फ्रेंचाइजी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। - डीसी शर्मा, एक्सईएन बुलंदशहर
सभी बिलों को रिचार्ज कर लिया जाएगा। ऐसे मीटर रीडरों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी, जो फर्जीवाड़ा कर रहे हैं। एक्सईएन और एसडीओ को शहर के सभी संदिग्ध उपभोक्ताओं के मीटरों की क्रॉस चेकिंग कराने के भी निर्देश दिए गए हैं। - एके चौधरी, एसई