वैदिक इंटर कॉलेज औरंगाबाद अहीर में रविवार को चार दिवसीय जिला खेल प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। शिविर का उद्घाटन कॉलेज के प्रधानाचार्य सुरेंद्र यादव ने किया। जिला व्यायाम शिक्षक पंकज यादव ने बताया कि शिविर में सभी विकास खंडों के लगभग 170 स्टूडेंट्स भाग ले रहे हैं। जिनमें प्राइमरी वर्ग के 25 बालक एवं 20 बालिकाएं तथा जूनियर वर्ग के 70 बालक एवं 55 बालिकाएं शामिल हैं।
शिविर में एथलेटिक्स, वालीबॉल, बास्केटबॉल, जिमनास्टिक, जूड़ो इत्यादि खेलों के विषय में खिलाड़ियों को विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिविर में खिलाड़ियों को खेल का अभ्यास कराया जा रहा है। शिविर के अंत में प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
जिसमें चयनित खिलाड़ियों को 28 और 29 नवंबर को पुलिस लाइन गाजियाबाद में होने वाले मंडलीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भेजा जाएगा। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी केएल वर्मा ने स्टूडेंट्स का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर ब्लॉक व्यायाम शिक्षक अब्दुल रऊफ, मनोज कुमार, रजनी शर्मा, हरकेश सिंह, दीप्ति सिंह, रणवीर भाटी, संजय कौशिक, उपासना, अंजना, गीता, अमृता आदि टीचर्स मौजूद रहे।