फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दोपहर बाद 4.34 बजे से होगा जलाभिषेक

Sun, 31 Jul 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
कांवड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सावन की महाशिवरात्रि सोमवार को है मगर कांवड़ चढ़ाने का शुभ मुहूर्त रविवार दोपहर 04.34 बजे से शाम 08.19 तक रहेगा। इसके बाद भद्रा लग जाएगी और भक्त सोमवार सुबह 8.00 बजे से दोपहर बाद 03.57 बजे तक जलाभिषेक कर सकेंगे।
विज्ञापन


जलाभिषेक के लिए जिलेभर के मंदिरों में तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। भक्तों के आने और जाने के लिए रास्ते तय कर दिए हैं। मंदिर में प्रवेश के वक्त लाइन लगवाने के लिए प्रमुख मंदिरों पर बैरीकेडिंग कर दी गई है। वहीं पुलिस ने सुरक्षा के इंतजाम कर लिए हैं।

कांवड़ चढ़ाने और जलाभिषेक के दौरान जिन मंदिरों में गड़बड़ी की आशंका है वहां सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं जो संदिग्ध लोगों पर पैनी नजर रखेंगे। दूसरी ओर प्रशासन ने जनपद को सेक्टरों में बांटकर शांति बनाए रखने के लिए अफसरों की तैनाती कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें