फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: दो करोड़ की लागत से आरसीसी बनाए जाएंगे 39 नाले

विज्ञापन
विज्ञापन
पहासू। नगर पंचायत ने कस्बे में 19.5 किलोमीटर लंबे नाले को आरसीसी से बनाए जाने का निर्णय लिया है। अलग-अलग वार्डों में 500-500 मीटर के 39 नाले चिन्हित किए गए हैं। इन पर करीब दो कराेड़ रुपये की राशि खर्च होगी। अधिकारियों के अनुसार जल्द काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

नगर पंचायत की ईओ नीतू ने बताया कि कस्बे के लोगों को जल्द ही जलभराव से निजात मिल जाएगी। पंचायत की ओर से कस्बे में 39 नाले ऐसे चिन्हित किए गए हैं, जहां पर जलभराव होता है। यह समस्या वार्ड एक, दो, तीन, पांच, छह और नौ में जगह-जगह है।
इन सभी स्थानों पर 500-500 मीटर के नाले आरसीसी से बनाए जाने के लिए अलग-अलग राशि तय कर ली गई है। उन्होंने बताया कि दो करोड़ की लागत से होने वाले इस कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

टेंडर प्रक्रिया पूरी हाेने के बाद यह सभी नाले दो माह के अंदर बना लिए जाएंगे। ताकि बारिश से पहले यह कार्य पूरा कर लिया जाए। इसके लिए संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें