फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष और विरोधी ख्ेमे के सभासद मिले गले

विज्ञापन
विज्ञापन
पालिकाध्यक्ष और विरोधी ख्ेामे के सभासद मिले गले
विज्ञापन


जहांगीराबाद। पिछले एक पखवाड़े से गरमा रही नगरपालिका परिषद की राजनीति में अब ठहराव आने की संभावना प्रबल हो गई है। पालिकाध्यक्ष और विरोधी खेमे के सभासदों का आपस में गले मिलना हो गया है। इस पूरे समझौता प्रकरण में पूर्व पालिकाध्यक्ष पति कृष्ण्कांत वार्ष्णेय, व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष सोनू पाठक व अजित हिमांचल की मुख्य भूमिका रही है। साझा बैठक में हुए गले मिलन कार्यक्रम के बाद तय समझौते के तहत अब दोनों पक्ष एक-दूसरे के विरुद्ध कराए गए दर्ज मुकदमों को भी बिना शर्त वापस लेने की बात कही है।
बुधवार की देर शाम विरोधी खेमे के करीब 15 सभासद व पालिकाध्यक्ष डा.सूरज भान माहुर व्यापारी नेता सोनू पाठक के कैंप कार्यालय पर पहुंचे। यहां करीब दो घंटे तक एक बंद हॉल में भाजपा नेता कृष्णकांत वार्ष्णेय, अजित हिमांचल व सोनू पाठक की मौजूदगी में दोनों पक्षों की बैठक चली। बैठक में भारी गहमागहमी रही। काफी देर तक गिले शिकवे का दौर चला। अंत में दोनों पक्ष एक-दूसरे के लिए सहयोग करने पर राजी हो गए। इस बैठक में यह भी तय हुआ कि पालिकाध्यक्ष द्वारा दर्ज कराए गए दो सभासदों के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट को जहां चेयरमैन वापस लेंगे वहीं एक सभासद द्वारा पालिकाध्यक्ष के विरुद्ध दर्ज कराई गई एससी-एसटी रिपोर्ट को सभासद वापस लेंगे। बैठक समाप्त होने के बाद दोनों पक्षों के लोगों ने मीडिया के समक्ष हाथ में हाथ डालकर एकजुटता का परिचय दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह था पूरा मामला
विगत 17 दिसंबर को ई-टेंडरिंग के दौरान पालिका परिसर में एक टेंडर को लेकर पालिकाध्यक्ष का दो सभासदों से विवाद हो गया था। इस प्रकरण को लेकर पालिकाध्यक्ष ने दो सभासदों सतवीर व नीरज के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। चेयरमैन द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद काफी तादात में सभासद चेयरमैन के विरुद्ध लामबंद हो गऐ थे। इसी के तहत 15 सभासदों ने बुलंदशहर में एसएसपी आदि से मिलकर चेयरमैन समेत तीन लोगों से अपनी जान को खतरा बताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की थी। बाद में एसएसपी के हस्तक्षेप पर स्थानीय पुलिस ने सभासद सत्यवीर की तहरीर पर विरुद्ध एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया था। पिछले एक पखवाड़ा से लगातार एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें