फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चेकपोस्ट के पास पलटा तेज रफ्तार ट्रक,दो पुलिसकर्मी, होमगार्ड घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस चेकपोस्ट के पास पलटा तेज रफ्तार ट्रक
विज्ञापन


सिकंदराबाद। अनियंत्रित होकर पलटे ट्रक की चपेट में आने से दो पुलिसकर्मी व होमगार्ड घायल हो गया। दुर्घटना में पुलिसकर्मी की राइफल भी टूट गई। चौकी प्रभारी ने चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

एसआई जोखाबाद नीरज सिंह ने बताया कि रविवार की रात वह हाइवे-91 पर दादरी टोल प्लाजा से पहले वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। रात करीब 10.30 बजे नोएडा की ओर से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होने के कारण डिवाइडर से टकराने के बाद पुलिस चेक पोस्ट के पास पलट गया। बताया कि हादसे में सिपाही रामकिशन राना, बालकृष्ण राना, होमगार्ड लकीपाल घायल हो गए। कांस्टेबल रामकिशन राना की राइफल भी टूट गई। वहीं ट्रक चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि चालक शराब के नशे में था। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल सिपाहियों को छुट्टी दे दी गई। वहीं घायल चालक का अस्पताल में उपचार चल रहा है। कोतवाल अवनीश कुमार ने बताया कि आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें