फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन


खुर्जा। घर में घुसकर युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपित मौके से भाग निकला। मामले में पीड़ित परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। आरोपी फरार हो गया है।
विज्ञापन

खुर्जा क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला रविवार शाम को अपने घर में अकेली थी। उसके परिजन खेतों पर गए थे। इसी दौरान महिला को अकेला देखकर गांव का एक युवक घर में घुस आया और उसने महिला से छेड़छाड़ शुरू कर दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग निकला। आरोप है कि जब महिला के परिजनों ने आरोपित युवक के घर जाकर शिकायत की तो परिजनों ने भी उन्हें धमकाकर भगा दिया। मामले में पीड़ित परिजनों ने थाना पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने शिकायत पर उन्हें जांच के बाद कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें