फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊंचाहार एक्सप्रेस 24 तक रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार एक्सप्रेस 24 तक रद्द
विज्ञापन

खुर्जा जंक्शन। दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर चलने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस को ट्रैक पर काम के चलते रेलवे ने 24 मार्च तक रद्द कर दिया गया है। पिछले छह महीनों के भीतर कई ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दिल्ली हावड़ा ट्रैक से गुजरने वाली ऊंचाहार इलाबाद-चंडीगढ़ अप और डाउन चलती है। बताया जा रहा है कि इलाहाबाद स्थित ट्रैक पर काम चल रहा है। इसके चलते ऊंचाहार एक्सप्रेस को 24 मार्च तक रद्द कर दिया गया है। स्टेशन अधीक्षक पीके गुप्ता ने बताया कि उन्हें ऊंचाहार एक्सप्रेस के रद्द होने इलाहाबाद डिवीजन से मिल चुकी है। बता दें कि पिछले छह माह से दिल्ली हावड़ा ट्रैक पर चलने वाली गोमती, महानंदा, कोलकाता आनंद विहार आदि ट्रेनें रद्द चल रही हैं। अब रेलवे ने 24 मार्च तक के लिए ऊंचाहार एक्सप्रेस को भी रद्द कर दिया। ऐसे में यात्रियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें