फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज गति वाहन ने मारी टक्कर, टूटा रेलवे फाटक

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज गति से आ रहे वाहन ने मारी टक्कर, टूटा रेलवे फाटक
विज्ञापन

- खुर्जा से मेरठ जा रही थी पैसेंजर, टला बड़ा हादसा
- फाटक को ठीक करने में जुटे रेलवे के कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। खुर्जा से चलकर मेरठ जाने वाली पैसेंजर मंगलवार को दोपहर बाद नगर के चांदपुर रेलवे फाटक पर पहुंची। इस दौरान फाटक बंद था तभी तेज गति से आए एक वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे फाटक टूट गया। गनीमत रही की तब तक ट्रेन नहीं आई थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं वाहन चालक मौके से फरार हो गया। रेलवे कर्मचारी फाटक को सही करने में जुट गए हैं।
खुर्जा से मेरठ जाने वाली पैसेंजर दोपहर बाद करीब 2.10 बजे रोजाना नगर के चांदपुर फाटक को क्रास करती है। मंगलवार को जब ट्रेन के आने का समय हुआ तो फाटक बंद कर दिया गया। मगर, इसी दौरान तेज गति से आ रहे वाहन (छोटा हाथी) के चालक ने टक्कर मार दी और फाटक टूट गया। गनीमत यह रही कि उस समय ट्रेन फाटक से दूर थी। समय रहते टूटे फाटक को फाटक संचालक ने लोगों की मदद से ट्रैक से अलग कर दिया था। इसके चलते बड़ा हादसा होने से टल गया। टक्कर मारने वाला चालक वाहन सहित फरार होने में कामयाब हो गया। फाटक संचालक ने इसकी सूचना रेलवे के उच्चाधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही अफसर और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। अफसरों के आदेश पर कर्मचारी फाटक को ठीक करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट--
चांदपुर फाटक बंद था और इस दौरान अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मारकर तोड़ दिया। फाटक तोड़ने के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। रेलवे कर्मचारी फाटक को ठीक करने में जुटे हुए हैं और जल्द ठीक कर दिया जाएगा। वाहन चालक की तलाश की जा रही है। - शैलेंद्र सिंह, स्टेशन मास्टर बुलंदशहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें