फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: निजी स्कूलों में पढ़ाई के लिए 310 छात्र-छात्राओं ने किया आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत गरीब और वंचित वर्ग के बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने की योजना के तहत जिले में दो फरवरी से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। शासन के निर्देश पर चयनित बच्चों को निजी स्कूलों में प्रवेश दिलाया जाएगा। जिसमें उनकी पढ़ाई का पूरा खर्च सरकार देगी। इसको लेकर जिले में आवेदन आने शुरू हो गए हैं। अब तक 310 बच्चों के आवेदन आ चुके हैं।
विज्ञापन

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से शिक्षा के अधिकार (आरटीई) कानून के तहत जिले के निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित रखी जाती हैं। इन सीटों पर एडमिशन के लिए आरटीई के तहत दाखिला होता है। इस बार दो फरवरी से आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है। योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को बेहतर शैक्षिक अवसर उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।
आवेदन की जांच के बाद पात्र बच्चों का चयन लॉटरी प्रक्रिया से किया जाएगा। चयनित बच्चों का दाखिला तय मानकों के अनुसार निजी विद्यालयों में कराया जाएगा। अभिभावकों से समय रहते आवेदन करना होगा। साथ ही आवश्यक दस्तावेज सही तरीके से अपलोड करें, ताकि उनके बच्चों को योजना का लाभ मिल सके। बेसिक शिक्षा अधिकारी डाॅ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि शिक्षा के अधिकार के तहत जिले के निजी स्कूलों में 13,276 सीटों पर छात्र-छात्राओं को प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन

आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन आवेदन आरटीई पोर्टल https://rte25.upsdc.gov.in/ पर 16 फरवरी तक किया जाएगा। अभिभावकों को आधार कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र आदि अभिलेख अपलोड करने होंगे। वे अपने घर के निकटतम 10 स्कूल चुन सकते हैं। इसमें स्थानीय बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी और दाखिला लॉटरी प्रणाली से होगा। आरटीई के तहत प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब तक 310 बच्चों के आवेदन आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें