फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कारागार में 16 बंदी समेत 31 मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कारागार में 16 बंदी समेत 31 मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद के साथ साथ जिला कारागार में भी कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार को आई रिपोर्ट में जिला कारागार के 16 बंदियों समेत जनपद में 31 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके अलावा शनिवार को 45 लोग स्वस्थ होने के बाद विभिन्न कोविड अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए। जनपद में अब कुल संक्रमित केस की संख्या 1966 हो गई है। जिसमें से 299 लोग विभिन्न कोविड अस्पताल में अपना उपचार करा रहे हैं।
गत सोमवार को जिला कारागार में 50 बंदियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद हड़कंप मच गया था। आननफानन में बंदियों को अलग वार्ड में शिफ्ट किया गया और अन्य बंदियों की जांच की गई। अब शनिवार को आई रिपोर्ट में 16 और कैदी कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इसके अलावा नगर क्षेत्र में राधानगर, रामा एंक्लेव, पन्नी नगर और पुरानी जेल क्षेत्र में एक-एक पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वहीं, स्याना में कोतवाली में तैनात एक हेड कांस्टेबल, एक कांस्टेबल और मेस के फालोवर समेत सात लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। गुलावठी में दो, खुर्जा में एक और नरौरा क्षेत्र में एक संक्रमण के केस की पुष्टि हुई है। वहीं, जनपद में अब तक कोरोना से 1625 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि, 42 लोगों ने कोरोना के चलते दम तोड़ दिया है। जिला प्रशासन के एक आंकड़े के अनुसार संक्रमण के चलते हुई मौतों में 28 लोग ऐसे हैं, जो पूर्व में किसी न किसी गंभीर बीमारी से संक्रमित थे। एसीएमओ डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि शनिवार को जनपद में 31 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जबकि, 45 लोग डिस्चार्ज हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबी बीमारी से ग्रसित 11000 लोग चिन्हित
कोरोना का संकट शुरू होने के बाद से अब तक जिला प्रशासन ने डोर टू डोर कराए जा रहे सर्वे में जनपद के 11000 ऐसे लोगों को चिन्हित किया है, जो किसी न किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं। डीएम रविंद्र कुमार ने बताया कि गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों को चिन्हित कर उनका कोविड टेस्ट कराया जा रहा है। साथ ही उन्हें रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली दवाइयां और कोविड से बचने के तौर तरीके बताए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कोविड से बचने के लिए जिले में सतर्कता बरती जा रही है। साथ ही लोगों से भी बचाव के तौर तरीके अपनाने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें